उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधिक्षेत्र अभिमन्यु मांगलिक खुद एक्शन में हैं। आज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के पीछे संतोष पटेल के घर में हुई चोरी की सूचना पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक अचानक घटना स्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की। मौके पर उन्होंने पीड़ित संतोष पटेल और उनके परिजनों से बात की, घटना का पूरा घटनाक्रम सुना और क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया। घर में कहां से घुसे चोर, क्या-क्या ले गए और कौन से अहम सुराग छूटे हैं – एसपी ने एक-एक बिंदु पर जानकारी ली।निरीक्षण के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश दिए जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो, हर साक्ष्य को संकलित किया जाए, आरोपी चिन्हित कर गिरफ्तार हों और चोरी गया माल बरामद हो। एसपी के मौके पर पहुंचने से इलाके में हड़कंप है, वहीं पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share