उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में अपने घर की छत पर गई महिला 11000 लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी बलराम की 45 वर्षीय पत्नी चेद्दी देवी अपने घर की छत पर किसी काम से गई थी। तभी छत के ऊपर से गुजरी 11000 लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अमन पटेल व पायलेट संकिरन के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share