उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। अभिमन्यु मांगलिक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा व्यापारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं के यथासम्भव शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई तथा विभिन्न सुझाव भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share