उत्तर प्रदेश।फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस(17 सितम्बर 2026) एवं “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत *स्वच्छता ही सेवा* 2026 के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन सदर नगर पालिका परिषद सदर द्वारा किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली कलेक्ट्रेट से पटेल नगर, पत्थर कटा चौराहा होते हुए बिन्दकी बस स्टॉप से जिला अस्पताल में समापन हुआ। रैली में स्वच्छता वालंटियर स्वच्छता ही सेवा, गंदगी जानलेवा, हमने ठाना है फतेहपुर को स्वच्छ बनाना है। सभी रोगों की एक दवा घर–घर हो सफाई आदि की तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। स्वच्छता रैली में लगे वाहन स्वच्छता के जिंगल बजते हुए आगे बढ़ रहे थे और नागरिकों को सन्देश दे रहे थे कि स्वच्छता ही सेवा है क्योंकि स्वच्छता से मनुष्य स्वास्थ्य रहता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share