उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अस्ते गाँव में महिला अपने घर की खुली छत पर किसी काम से गई थी। तभी छत पर लगी काई में उसका पैर फिसल गया और महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए आपताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अस्ते गाँव निवासी राम सजीवन की 40 वर्षीय पत्नी राज कुमारी अपने घर की खुली छत पर किसी काम से गयी थी। तभी बारिस की वजह से छत पर लगी काई में उसका पैर फिसल गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share