उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से जन कल्याण महासमिति फतेहपुर द्वारा विकास खंड हसवा के ग्राम सातों धरमपुर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभाकर शास्त्री ने फीता काटकर किया। इस दौरान विराज शास्त्री एवं कंसल्टेंट निशीत विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। सेवा संकल्प और मानवीय सेवा का जो संगम यहां दिखाई दे रहा है, इससे बड़ी समाजसेवा कोई नहीं हो सकती। ग्राम स्तर पर बुजुर्गों और माताओं-बहनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा है।शिविर में कुल 610 मरीजों का पंजीकरण हुआ। जिसमें शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, आंख, कान, HIV, सिफलिस सहित विभिन्न जांचें की गईं। फिजिशियन द्वारा परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर की मुख्य विशेषताएं
318 नेत्र रोगियों की जांच, 180 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण,मोतियाबिंद व अन्य गंभीर नेत्र रोगियों को जिला चिकित्सालय फतेहपुर रेफर किया गया।, 5 जरूरतमंदों को कान की मशीन प्रदान की गई,5 टीबी रोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा पोषण पोटली वितरित की गई।इस अवसर पर जन कल्याण महासमिति के सचिव बी.पी. पाण्डेय ने कहा कि सच्ची समाज सेवा ही स्वास्थ्य सेवा है। ऐसे बुजुर्गों एवं महिलाओं की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य है, जिनको अस्पताल तक ले जाने वाला कोई नहीं है। हमारी संस्था घर-घर जाकर सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है।शिविर संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह चंदेल (लाल सिंह), विकास सिंह, नीटू मिश्रा, डॉ. आदित्य पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और गांव में शिविर आयोजित करने पर आभार जताया। इस दौरान डॉ. रतिक गुप्ता, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. पवन त्रिपाठी, सौरभ सिंह फार्मासिस्ट, विनीता मिश्रा परामर्शदात्री, नगमा, रियांका सिंह, श्रेया स्टाफ नर्स, आदर्श मिश्रा, माया देवी, रवींद्र कुमार, राघवेंद्र, मानसिंह, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share