उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में जिला सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास चित्र प्रदर्शनी का राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार कृष्णा पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।राज्यमंत्री, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने प्रधानमंत्री के निरन्तर 25 वर्षों के सेवाकाल में हुए विकास एवं विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं विकासपरक उपलब्धियों को चित्र प्रदर्शनी का घूमकर अवलोकन किया और इसकी भूरि–भूरि प्रशंसा की। मंत्री एवं जनप्रतिनिधियो ने कहा कि चित्र प्रदर्शनी में विकास की उपलब्धियों को एक प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया है जो विकसित राष्ट्र की एक झलक को प्रदर्शित करती है। इस प्रदर्शनी को आमजन मानस ने पहुंचकर देखा और प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल एवं उपलब्धियों के बारे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम, लाभार्थियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share