उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा माह एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में रक्तदान शिविर एवं पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर एवं बालाजी सेवा न्यास के तत्वावधान में चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर दप्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव तथा बिंदकी संयोजक मोना ओमर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, नगर पालिका बिंदकी चेयरमैन राधा साहू एवं सीएचसी बिंदकी के चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों ने आगामी रेडक्रॉस शिविर में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में डॉ. धर्मेंद्र, कमलेश कुमार, रवींद्र कुमार शुक्ल, अंकेश कुमार, अविनाश कुमार, अंकित पटेल, निखिल ओमर, विश्वास गुप्ता, आदित्य और राजकुमार साहू शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को विधायक जय कुमार सिंह जैकी और डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गोद लिए गए 29 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। पोषण सामग्री में भुने चने, मूंगफली, गुड़, सत्तू और प्रोटीन पाउडर शामिल था। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि यह पोषण सामग्री प्रत्येक मरीज को उसके चिकित्सकीय कोर्स के पूर्ण होने तक नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बिंदकी के सभी सहयोगी सदस्यों को मोतियों की माला और ‘जय श्री राम’ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।कार्यक्रम में मोना ओमर, प्रबंध समिति सदस्य उमेश श्रीवास्तव, विकास तिवारी, अनूप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विमलेश ओमर, अनूप गुप्ता, जिला अस्पताल रक्तकेंद्र से अशोक शुक्ल, विनोद कुमार तथा सीएचसी बिंदकी से कमल सिंह, जानकी प्रकाश सिंह, नरेंद्र नाथ पांडेय, राजकुमार साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share