उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हथगांम थानां क्षेत्रणक कस्बे युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको झाड़ फूँक व इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत हथगाम के वार्ड नंबर 5 तेहीपारा निवासी 38 वर्षीय अमरजीत मौर्य पुत्र शिव कुमार मौर्य बीती रात करीब लगभग 3:00 बजे पेशाब करने उठे थे तभी उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया, परिवार के लोग झाड फूँक व इलाहाबाद इलाज हेतु ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई, मौत की जानकारी होने पर परिवार में उनकी माता बसंती देवी एवं पत्नी साधना देवी पुत्र मोहित एवं पुत्री मोहिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अमरजीत मौर्य की पत्नी साधना देवी ने थाना हथगाम में तहरीर देकर पोस्टमार्टम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है जिसका पुलिस हथगाम द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

