उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के झुरहा गांव में घर की कच्ची दिवार गिरने से मलवे में दबाकर गृहस्वामी घायल हो गया। हादशे की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को हुई तो तुरंत उसको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के झुरहा गांव निवासी रामराज का 48 वर्षीय पुत्र बुधराज अपने घर में था। तभी उसके घर की कच्ची दिवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह मलवे में दब गया। हादशे की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को हुई तो तुरंत उसको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share