उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां पुलिस द्वारा जमीन के विवाद में मारपीट एवं फायरिंग की घटना से संबंधित 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग लाइसेंसी 12 बोर SBBL गन, कारतूस एवं 2 वाहन बरामद कर लिया। थरियांव थानां क्षेत्रान्तर्गत हसवां हाईवे पर पीएनसी गोदाम के पास जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना हुई थी। उक्त प्रकरण में थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 253/2026 धारा 191 (2) /191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109 BNS पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के निकट पर्यवेक्षण में थाना थरियांव पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान विवेचना के क्रम में दिनांक 17.09.2026 को थाना थरियांव पुलिस द्वारा अभियोग से संबंधित आरोपीगण हुसैनगंज थानां क्षेत्र के लोहारी गाँव व हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी मोहल्ला निवासी स्व० मथुरा सिंह उर्फ विजय बहादुर सिंह का पुत्र रिंकू सिंह उर्फ अजय सिंह उसका साथी गाजीपुर थानां क्षेत्र के सेवरामऊ गाँव निवासी रामभवन मिश्रा का पुत्र बलराम मिश्रा एंव थरियांव थानां क्षेत्र के खलीलपुर मजरे अब्दुल्लापुर घूरी गाँव निवासी धर्मेन्द्र सिंह का पुत्र पुत्तू उर्फ नरेन्द्र और मलवा थानां क्षेत्र के सैनीपुर मलौनी गाँव निवासी अजय पटेल का पुत्र गुड्डू पटेल और कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी स्व० गोरेलाल का पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार रिंकू सिंह लोहारी उर्फ अजय सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद SBBL गन नं0 205715, 12 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। उक्त लाइसेंसी गन अभियुक्त रिंक सिंह लोहारी उर्फ अजय सिंह के नाम पंजीकृत होना विवेचना में पाया गया। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन एवं महिन्द्रा XUV-500 वाहन बरामद की गई। प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 191 (2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109/3(5)/61(2) BNS के अन्तर्गत तथा अभियुक्त रिंकू सिंह लोहारी उर्फ अजय सिंह के विरुद्ध उक्त धाराओं के अतिरिक्त धारा 27 (1)/30 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत विधिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को दिनांक 18.09.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

