उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के झब्बापुर गांव के समीप बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेररांव गांव निवासी सहांय का 50 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद व गाँव निवासी शुखराम का 30 वर्षीय पुत्र पंकज दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के झब्बापुर गांव के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अजीत सिंह व पायलेट अमर सिंह के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share