उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील परिसर के सभागार में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि एवं राहत किट का वितरण किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार आपदा की इस घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर बरसात के कारण गिर गए हैं या बाढ़ से फसल और घर को नुकसान पहुंचा है, उनका सर्वे कराकर नियमानुसार हर संभव मदद दी जा रही है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।इस दौरान तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित बाढ़ प्रभावित और आवास क्षतिग्रस्त परिवारों को आपदा राहत चेक, राशन किट, तिरपाल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी खागा, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने सहायता मिलने पर प्रदेश सरकार और राज्यमंत्री का आभार जताया।नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

