उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहे के समीप अचानक रोड पर कुत्ता आने से बाइक कुत्ते से टकरा कर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार मोहल्ला निवासी मो० महबूब का 25 वर्षीय पुत्र नियाज़ अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहे के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पर कुत्ता आने से बाइक कुत्ते से टकरा कर गिर गई और बाइक चालक रियाज अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट उदयभान ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

