उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रामीण फीडर के लिए निर्माणाधीन विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप पर लदा लगभग 700 किग्रा एल्युमीनियम विद्युत तार, दो कार, तार काटने वाले कटर और खंभे पर चढ़ने वाली लोहे की चप्पल बरामद हुई है। सुंसान इलाके की लाइनों को बनाते थे निशाना यह मामला 13 सितंबर 2026 का है। अवर अभियंता, विद्युत उपकेन्द्र बिन्दकी रोड द्वितीय, सुंदरम सिंह यादव ने थाना कल्यानपुर पर तहरीर दी थी कि ग्राम गंगौली के बाहर निर्माणाधीन 11 केवी लाइन तथा महरहा-बिन्दकी मार्ग से जुड़ी 33 केवी लाइन के तारों को अज्ञात चोरों ने रात में काटकर चोरी कर लिया है। चोरों ने 17 पोलों की 11 केवी लाइन और 13 पोलों की 33 केवी लाइन के तार काटे थे और 03 पोलों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे विद्युत विभाग की लगभग 960 मीटर लंबी 33 केवी लाइन में लगा 2800 मीटर डॉग कंडक्टर और एक किमी लंबी 11 केवी लाइन में लगा 3300 मीटर तार प्रभावित हुआ था। इस संबंध में थाना कल्याणपुर पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 303(2)/324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाई।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कल्याणपुर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान इस प्रकार हुई है। सुनीत कुमार धानुक पुत्र रामचन्द्र, निवासी शक्तिनगर शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, उन्नाव, शिवांशू गुप्ता उर्फ लकी गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता, निवासी पौनीरोड, थाना शुक्लागंज, उन्नाव,राजेश पटेल पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बहाहा, थाना बीघापुर, उन्नाव,इनके कब्जे से चोरी का 700 किलो तार, दो कार (स्विफ्ट व अल्टो), दो तार काटने वाले कटर, एक जोड़ी लोहे की खंभे पर चढ़ने वाली चप्पल, तीन एंड्रॉयड व एक की पैड मोबाइल और 1140 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।प्राइवेट ठेकेदार निकला गैंग का मास्टर माइंड से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुख्य अभियुक्त राजेश पटेल मूल रूप से प्राइवेट विद्युत ठेकेदारी का काम करता है। उसे विद्युत लाइनों, ग्रिड शटडाउन और तारों की तकनीकी जानकारी थी। वह पहले सुनसान स्थानों पर लगी विद्युत लाइनों की रेकी करता, आने-जाने के सुरक्षित रास्ते देखता और फिर अपनी ठेकेदारी की आड़ में प्राइवेट मजदूरों को “लाइन उतारने” का झांसा देकर साथ ले जाता। उनसे पोल पर चढ़वाकर तार कटवाता और फिर कबाड़ियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। अन्य अभियुक्तों ने भी रात में सुसान इलाकों में चोरी की बात कबूली है।।पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

