उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराली जनो पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार बडनपुर गांव निवासी उमेश पुत्र स्व0 सुखराम वर्तमान समय में अहमदाबाद में नौकरी कर रहा है। जबकि उसकी 24 वर्षीय पत्नी रामबेटी अपनी ससुराल में थी। बताते है कि गुरूवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में जरहीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुयी तो उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल कालेज के ले गये।

जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के चाचा अनुज ने बताया कि ससुराली जन दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसको जबरन जहरीला पदार्थ लिखा दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी वहीं मार्टमहाउस में उमेश के जीजा ने बताया कि माइके पक्ष वालों की ओर से लगाये गये आरोप गलत है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share