उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी, यातायात शाखा एवं पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मी शामिल रहे। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु दौड़ कराई गई। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के उपरांत पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा तथा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

