उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गाँव के समीप पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी पहचान परिजनों द्वारा की गयी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के थाना मझिगवां निवासी स्व0 शरदा प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र श्यामू उर्फ रोहित पांच वर्ष पूर्व अपने घर से निकल गया था।
बताते है कि ललौली थाना क्षेत्र के अर्न्तगत जेसीबी मालिक जंग बहादुर सिंह के यहां मजदूरी करता था। जिसका शव पुलिस ने दतौली के समीप अज्ञात में बरामद किया था। मृतक के पास से मिले आईडी के जरिये परिजनों को सूचना दे दी थी। मृतक के दादा रामेश्वर ने उसकी शिनाख्त की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

