Byzishannews

Sep 18, 2026

पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा, बिंद समाज अखिलेश को बनाएगा सीएम

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री मंजरयार सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ही मोदी के विजयी रथ को रोकने का काम किया है। इस बार कश्यप, निषाद और बिंद समाज करवट बदल चुका है और भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ आकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर PDA समाज को ठगने का आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि भाजपा में PDA के जो मंत्री बनाए गए हैं, उनकी कोई हैसियत नहीं है। वे केवल अखिलेश यादव को गाली देने के लिए ठेके पर रखे गए संविदा कर्मी मंत्री हैं। शाहजहांपुर में विनोद साहनी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रियों की थाने में FIR तक दर्ज कराने की हैसियत नहीं है। ओम प्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि दोनों नेता अपने समाज को आरक्षण नहीं दिला पाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में दी गई निषादराज जयंती की छुट्टी को खत्म करना, बालू-खनन पट्टे छीनना और फूलन देवी जयंती पर रोक लगाना मछुआरा समाज के साथ धोखा है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी और जंगलराज है, जिसे जनता इस बार उखाड़ फेंकेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share