उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले चांदपुर थाना क्षेत्र के इटरा गांव से पांच दिन पूर्व घर से निकले अधेड़ का शव गुरूवार की शाम नोन नदी से ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के इटरा गांव निवासी स्व0 शिवबरन सिंह का 52 वर्षीय पुत्र अमर सिंह 13 सितम्बर को घर से निकला था।
लेकिन वापस नहीं लौटा वहीं परिजन उसकी तलाश करते रहे। गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे गांव के समीप नोन नदी से ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पंचनामें कई कार्यवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे विपिन कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

