उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मानदेय वृद्धि और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ (संबद्ध हिंद मजदूर सभा) की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिलाध्यक्ष रेहाना परवीन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय किए जाने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की ओर से हाल में की गई मानदेय वृद्धि में कार्यकर्ताओं के मानदेय में वास्तविक रूप से 1500 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की ही वृद्धि हुई है शेष राशि पीएलआई के रूप में दिए जाने की बात कही गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे अपर्याप्त बताते हुए संविदा परिषद के मानकों के अनुसार न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने की मांग की है पोषण ट्रैकर में जीपीएस से आ रही दिक्कत में ज्ञापन में पोषण ट्रैकर एप को जीपीएस के माध्यम से संचालित किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीपीएस व्यवस्था के कारण एप संचालन में तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियां आ रही हैं उन्होंने पोषण ट्रैकर को पूर्व की तरह बिना जीपीएस के संचालित करने की अनुमति देने की मांग की है इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी, बिभा देवी, उषा देवी, अमिता, लक्ष्मी, संगीता, शारदा, कांति, रेखा, माया, सीमा, रेनू, मन्नू, रंजना समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

12 हजार में दम नहीं 18 हजार रुपये से कम नहीं, मानदेय की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
