उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव में बीती रात अचानक घर मे बंधी हुई भैंस खुल गई। भैस खुलने की जानकारी घर मे सो रही महिला को हुई तो महिला भैस को बांधने के लिए उठी तभी भैंस ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी स्वर्गीय रज्जन की 83 वर्षीय पत्नी उर्मिला सिंह बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी घर मे बंधी उसकी भैंस खुल गई तो वह भैंस को बांधने के लिए उठी तभी भैंस ने अचानक हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share