उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव के समीप अपने खेत में काम करने गए किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी झब्बू सिंह का 40 वर्षीय पुत्र इन्दल सिंह गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गया था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूदा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share