उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड हसवा कस्बे के केसरवानी मोहल्ले में बीती रात आयोजनों द्वारा पंडाल में भजन कीर्तन का आयोजन कराया गया। जहाँ देर -शाम को आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इसके बाद जनपद के अलग-अलग कलाकारों द्वारा भजन -कीर्तन का गायन किया गया। सबसे पहले भगवान गणेश की स्तुति की गई । और इसके बाद भगवान गणेश के कई भक्ति गीतों का गायन किया गया। फिर एक-एक करके अलग-अलग भक्ति गीतों का भक्तों के सामने प्रस्तुतीकरण किया गया । जिसे मौजूद सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने ध्यानपूर्वक सुना और कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया गया। तथा बीच-बीच में भक्तों द्वारा तथा कलाकारों द्वारा भगवान के जयकारे भी लगाए जा रहें थे। इस मौके पर गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष शिवनंदन सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष मोहित चौरसिया दीपू गुप्ता, संरक्षक श्याम नंदन सिंह मनोज केसरवानी, वरिष्ठ पदाधिकारी अल्ली चौरसिया, लालू चौरसिया, बुद्धसेन केसरवानी, रामनंदन सिंह, बृजनंदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में महिला तथा पुरुष भक्ति तथा बच्चे मौजूदरहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

