उत्रार प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के शुक्लनपुर बरवा गांव में घर की दिवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार शुक्लनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय छत्रपाल वर्मा मंगलवार को घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के अंदर की एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत्रपाल की मौत की खबर मिलते ही पत्नी जयकली और बेटे अनिल, विकास, विवेक व योगेंद्र तथा बेटी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के मुताबिक शनिवार को बारा घाट स्थित यमुना नदी किनारे छत्रपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share