उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सरकारी भर्तियों में आरक्षण के नियमों के पालन की मांग को लेकर लखनऊ में हुए आरक्षण बचाओ आंदोलन में शामिल फतेहपुर के कार्यकर्ताओं के वापस लौटने पर समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर जिलेवार जागरण अभियान जारी रहेगा बताया गया कि आरक्षण बचाओ आंदोलन की शुरुआत 26 अगस्त को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई थी। आंदोलनकारी कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली और बछरावां होते हुए दो सितंबर को लखनऊ पहुंचे थे यहां विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर पैदल मार्च का प्रयास किया गया। प्रदर्शन कारियों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाकर ईको गार्डन पहुंचाया, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई इसके बाद 16 सितंबर को डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कथित बर्बरता का आरोप लगाया आंदोलन के दौरान डॉ. आरएस पटेल सहित कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फतेहपुर से शामिल सुरेंद्र मौर्य, चंद्रगुप्त मौर्य, भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल, प्रमोद पटेल, समेत अन्य लोगों की भी तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई थी। आंदोलनकारियों के मुताबिक उनकी मांगों पर आश्वासन दिया गया है डॉ. आरएस पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 25 अक्टूबर तक मांगों पर निर्णय नहीं होने पर फिर लखनऊ पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा इसके साथ ही आरक्षण बचाओ जागरण अभियान और ‘मुट्ठी भर अनाज’ अभियान जिलेवार जारी रखने की बात कही गई। मोर्चा विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों के पालन, सीबीआई जांच और आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग कर रहा है संगठन का दावा है कि विभिन्न भर्तियों में 50 हजार से अधिक आरक्षित पदों पर पात्र अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। फतेहपुर से आंदोलन में जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल एडवोकेट, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, जिला महासचिव अभिषेक, डॉ. पवन पटेल, सरदार सेना के गुजरात प्रभारी प्रखर पटेल, युवा जिलाध्यक्ष लालजीत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, रितेश पटेल, मजहर अहमद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे वापसी पर समर्थकों ने उनका स्वागत कर आंदोलन में भागीदारी के लिए शुभ कामनाएं दीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share