उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा गाँव में घर के अंदर सो रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार परमा का पुरवा गांव निवासी मूलचन्द्र की 31 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी अपने कमरे में सो रही थी। तभी शनिवार की भोर पहर लगभग तीन बजे उसको जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के परिजनों ने बताया कि सुनैना को जहरीले साँप ने काटा है। डेढ़ माह पूर्व भी मृतिका के ससुर शंकर पुत्र सुखराम को साँप ने काटा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share