उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पहौरा गाँव में शुक्रवार की शाम गांव के बाहर रोड किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पहौरा गांव निवासी स्व0 हरिमोहन पासवान का 42 वर्षीय पुत्र राम मनोहर पासवान शाम को बाजार सब्जी खरीदने गया था। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लगभग साढ़े छह बजे गावं के बाहर रोड किनारे उसका शव पड़ा मिला सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share