उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में युवती गंगा किनारे स्थित अपने घर पर थी। तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया युवती खुद को बचाने के लिए बाहर भागी बंदरों ने पीछा किया तो युवती खुद बन्दरो से बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गई। तभी ग्रामीणों ने देख लिए उसको गंगा नदी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भिटौरा गाँव निवासी लल्लन की 22 वर्षीय पुत्री गौरी देवी घर पर अकेली थी। तभी बन्दरो ने हमला कर दिया गौरी खुद को बचाने के लिए बाहर को भागी बन्दरो ने उसका पिछा कर लिया तो अपने बचाओ के लिए उसने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। बंदरों ने वहाँ भी उसको नही छोड़ा काफी देर तक उसको पानी में डरा कर रखा उस समय वहाँ कोई नहीं था। जिसके चलते वह बेहोश होने लगी तभी गंगा किनारे गए ग्रामीणों ने देखा तो दौड़ कर बंदरों को भगाया और उसको नदी से बाहर निकाल कर तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवशरन और पायलेट जितेन सिंह ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share