उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन तहसील सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सयुंक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओ को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार शिकायतो में मौके पर जाकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, समय से निस्तारण किया जाय, कोई भी शिकायत लंबित न रहे, शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण मे आवश्यकतानुसार राजस्व व पुलिस बल की सयुंक्त टीम मौके पर जाकर उसका नियमानुसार निस्तारण करे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतो का समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

