उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के प्रताप नगर झाल तिराहे स्थित नीलम मोबाइल शाप एवं रिपेयरिंग सेंटर में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा मोबाइल, रिपेयरिंग का सामान समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो चुके थे। दुकान मालिक विधातीपुर निवासी हरेंद्र निषाद ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्हें फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला खोलकर अंदर देखा तो पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। हरेंद्र निषाद के अनुसार आग से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, रिपेयरिंग उपकरण, एसेसरीज और अन्य सामान समेत करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share