उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले सुल्तानपुर घोष थानां पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए मां से बिछड़ी 04 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।, 04 वर्षीय बालिका शिवानी अपनी माँ के साथ थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रांतर्गत कस्बा प्रेमनगर में दवा एवं आवश्यक सामान लेने आयी थी। इसी दौरान बालिका अपनी माता से बिछड़कर रामपुर बसही मोड़ की ओर चली गयी। सूचना प्राप्त होने पर थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए बालिका की तलाश एवं उसके परिजनों की जानकारी हेतु खोजबीन की गयी। त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप बालिका की पहचान ग्राम अल्लीपुर भादर निवासी शिवानी के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गयी तथा बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

