उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा कस्बे के केशरवानी मोहल्ला में गणेश महोत्सव के शुभ अवसर पर भगवान गणेश का प्रतिदिन सुबह शाम आरती एवं पूजा अर्चना की जा रही है। वही शाम को आरती के बाद महिलाओं तथा अन्य भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का भी प्रतिदिन गायन किया जा रहा है। गणेश जी के पंडाल में प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अलग अलग प्रस्तुति भी दी जा रही है।छोटे-छोटे बच्चे अपनी प्रस्तुति से ग्रामीणों का मन मोह रहे थे। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन से एक दिन पहले आयोजकों द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा। और गणेश जी चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रविवार की सुबह भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आरती की गई। और फिर भंडारे की शुरू में पहले छोटी-छोटी कन्याओं को भंडारे का प्रसाद खिलाया गया। इसके बाद छोटे बच्चों और मौजूद साधु संतों तथा महिलाओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। धीरे-धीरे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती गई। और भंडारा देर शाम तक चला रहा।भंडारे के अंत मे भंडारे के आयोजक गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष शिवनंदन सिंह सेंगर तथा अन्य पदाधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान के जयकारे लगे। इस मौके पर गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष शिवनंदन सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष मोहित चौरसिया दीपूगुप्ता, शुभम सिंह , रणविजय सिंह,रामनंदन सिंह, बृजनंदन सिंह, छोटू यादव, छोटू केसरी, राजा पंडा, पंकज, नरेश, निखिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

