उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मददअलीपुर मजरे रामपुर गाँव में रविवार की सुबह पति से झगड़ने के बाद विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आमहत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार मददअलीपुर मजरे रामपुर गांव निवासी नेमचन्द्र की 22 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी ने रविवार की सुबह पति से झगड़ने के बाद घर के अंदर कुंडी बंद कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया।

घटना सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दीवार तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी थानाध्यक्ष ने देते हुए बताया कि पति बाहर नौकरी करने जा रहा था। जिस पर पत्नी भी जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर उसने घटना को अंजाम दे डाला। अभी तक मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

