उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाकों मे पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि 2027 में प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमौली ब्लाक के खजुरिहा, देवमई ब्लाक के गोसाईखेडा, तथा खजुहा मे समाजवादी पार्टी द्वारा सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव समरथ पाल ने चौपाल मे समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियां को जनता के समक्ष रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। तथा कहा कि आगामी 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव में लग जाने का आवाहन किया। जाति जनगणना की आवश्यकता पर जोर देते हुए सामाजिक न्याय की दिशा में इसके महत्व को बताया गया। तथा उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा और उनके मूल्यों को आगे बढाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है उन्होंने चौपाल के माध्यम से सामाजिक न्याय संविधान की रक्षा जाति जनगणना तथा पीडीए समाज की भागीदारी जैसे विषयों पर लोगों के बीच संवाद किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र ,वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव ,प्रदेश सचिव केपी यादव ,धर्मेंद्र पाल फौजी, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, कल्लू पाल नरेश उमराव राजेंद्र वर्मा, अनवर यादव, जयकरण यादव, कामता यादव , रोहित उमराव आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

