उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में कुँवरपुर रोड स्थित परिसर में माह के तीसरे रविवार को राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार एवं डॉ. सुमन ने करीब 50 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों को आवश्यकतानुसार लेन्स प्रत्यारोपण विधि से ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मोतियाबिंद के मरीजों को समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेकर ऑपरेशन करा लेना चाहिए। इससे दृष्टि संबंधी समस्या को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है और मरीज को बेहतर दृष्टि प्राप्त हो सकती है।शिविर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, एडवोकेट प्रेम बाबू उर्फ पिक, डॉ. सुमन, पैरामेडिकल स्टाफ अभय, इंकलाब, अखिलेश एवं शरद पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श का लाभ मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share