उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला गुड़ाही मंडी में स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में‌ चल रहे दस लक्षण पर्वधिराज पयूर्षण महा पर्व के पांचवें दिन प्रात:काल जैन धर्मावलंबियों ने‌ श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक करने के बाद नित्य नियमनुसार पूजा अर्चना शांति धारा एवं दस लक्षण विधान की पूजा किया। तथा उत्तम सत्य धर्म का संकल्प लिया। रविवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर में‌ सत्संग में‌ पुजारी पंकज जैन ने बताया कि उत्तम सत्य धर्म का मतलब जो सत्य वचन है। वह ही धर्म है। यह सत्य वचन दया धर्म का मूल कारण है । जो अनेक दोषों का निवारण करने वाला है। जो व्यक्ति हमेशा सत्य वचन बोलता है। वह कभी दुखी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सत्य बोलने के लिए कोई श्रम की जरूरत नहीं होती है । जबकि झूठ बोलने के लिए शर्म बेचकर भी श्रम करना पड़ता है इसलिए सत्य ही शिव है। इस मौके पर राजेश जैन बंटू जैन शोभित जैन कुमकेश जैन अन्नू जैन चांदनी जैन सुमन जैन अंजू जैन पियूष जैन राकेश जैन नेहा जैन आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share