उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्रान्तर्गत असनी में गाँव हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित ₹25,000/- के पुरस्कार घोषित आरोपी ने न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। हुसैनगंज थानां क्षेत्रान्तर्गत असनी गाँव में घटित हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2026 में वांछित एवं ₹25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त आशुतोष त्रिपाठी पुत्र रजनीश त्रिपाठी, निवासी ग्राम खेरवा मजरे आलमपुर नरही, थाना हुसैनगंज द्वारा दिनांक 14.09.2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था। न्यायालय द्वारा आरोपी की जमानत स्वीकृत की गई। आज दिनांक 20.09.2026 को अभियुक्त थाना हुसैनगंज पर उपस्थित हुआ। प्रकरण की विवेचना में अभियुक्त का विस्तृत बयान अंकित करते हुए उसे धारा 35(3) बीएनएसएस के अन्तर्गत नोटिस तामील कराया गया। प्रकरण में साक्ष्य संकलन सहित अन्य विवेच नात्मक कार्यवाई प्रचलित है। उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

