उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में चाट की ठेलिया लगाने वाला युवक घर पर फिंगर बना रहा था। तभी खौल रहे तेल से भरी कढ़ाई युवक के ऊपर पलट गयी। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी रामसनेही का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ जो चाट की ठेलिया लगाकर अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता है। आज वह ठेलिया पर बिक्री के लिए घर पर फिंगर बना रहा था। तभी खौल रहे तेल से भरी कढ़ाई उसके ऊपर पलट गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share