उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर आरटीओ ऑफिस के समीप कपड़े की फेरी करने वाले साइकिल सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर अचेत हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग मोहल्ला निवासी बबली का 35 वर्षीय पुत्र देव नारायन जो एक पैर से विकलांग है और साइकिल से कपड़ों की फेरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीती देर शाम वह साइकिल से फेरी कर वापस अपने घर लौट रहा था। जब कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास आरटीओ ऑफिस के समीप जिओ पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे देवनारायन रोड पर गिरकर अचेत हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अंकित व पायलेट आदित्य ने घायल को अचेत अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share