उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित चौफेरवा गाँव के समीप अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गयी और सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी राम अवध का 24 वर्षीय पुत्र राहुल व गाँव निवासी राम कुमार का 23 वर्षीय पुत्र लकी दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित चौपुरवा गांव के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अंकित व पायलेट आदित्य ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

