उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत आज 21 सितम्बर 2026 को किसानों के शैक्षणिक भ्रमण दल को राजस्थान के लिए रवाना किया गया।जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने 48 किसानों के इस अंतर-राज्यीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राजस्थान में भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर तथा जयपुर के कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय एवं राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में प्रशिक्षण एवं भ्रमण के दौरान वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी हासिल कर अपने खेतों में अपनाएं और जनपद के अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का कार्य करें। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कहा कि कृषि संस्थानों में किसान फसल विविधीकरण, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि के साथ ही मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी हासिल करेंगे। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि आत्मा योजना के इस शैक्षणिक भ्रमण में किसानों के ज्ञानवर्धन एवं क्षमता निर्माण के साथ ही रबी फसल की मुख्य तिलहनी फसल सरसों की उन्नतिशील प्रजाति का बीज भी भरतपुर के रिसर्च सेंटर से ले सकेंगे और जयपुर में औद्यानिक फसलों के अंतर राष्ट्रीय शोध संस्थान में सब्जी एवं बागवानी की तकनीकी जानकारी हासिल करेंगे। भ्रमण दल की रवानगी अवसर पर दिलीप सिंह यादव ने कहा कि कृषक भ्रमण से किसानों को नवीनतम जानकारी मिलती है।भ्रमण दल का संचालन कर रहे संस्था सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि संस्थानों में बेहतर कृषि तकनीक एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, फसलों की उन्नतिशील प्रजातियों की जानकारी किसानों को दिलायी जायेगी।भ्रमण दल में बजरंग सिंह, रणवीर सिंह, ज्ञान सिंह, रमेश त्रिवेदी, बाबूराम मौर्य, अर्जुन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शिवऔतार मौर्य, शिवप्रताप आदि किसान शामिल हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

