उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेहनत करने वाले और समाज में साफ-सुथरी व निर्विवाद छवि रखने वाले लोगों को ही विधानसभा टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। आगे गठबंधन को लेकर जो भी निर्देश पार्टी हाईकमान का होगा, उसका पालन किया जाएगा।बैठक में वक्ताओं ने बेबाकी से अपने विचार रखे। प्रमुख वक्ताओं में शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, माधुरी रावत, शोभा दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अरुण जायसवाल, राजू लोधी, इशरत खान आदि शामिल रहे। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिले में कांग्रेस ने जनता की समस्याओं से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और संघर्ष में सभी दलों से आगे रही है और आगे भी रहेगी। यही हमारा संकल्प है, जरूरी नहीं कि हम सिर्फ चुनाव ही लड़ें। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो भी व्यक्ति संगठन की उपेक्षा करके आगे बढ़ने का प्रयास करेगा, उसका संगठन पुरजोर विरोध करेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, निजामुद्दीन, ब्रजेश मिश्रा, सैयद सहाब अली, आरिफ खान, रेखा पासवान, बसीर अहमद, नजमी कमर, चौधरी मोइन राइन, शकीला बानो, वकील खान, इलियास अहमद, उस्मान बेग, मो. रमजान, सादाब अहमद, धर्मेंद्र सिंह, राजन तिवारी, आकाश शुक्ला, नवनीत तिवारी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सलीम शेख, नौशाद अहमद, अकरम काले, इमरान सिद्दीकी, अब्दुल रज्जाक, हम्माद हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share