उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की धाता थानां पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित 02 आरोपियो को चोरी के चार खाली गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.09.2026 को थाना धाता पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम धाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर गाँव निवासी कल्लू राम के 19 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार व थाना क्षेत्र के धुला गाँव निवासी रोहित कुमार के 21 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बताया गया। उनकी निशानदेही पर सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों से 04 खाली इण्डेन गैस सिलेण्डर बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना धाता पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाई पूर्ण कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share