उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गाँव में पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार एकारी गांव निवासी जितेन्द्र की 30 वर्षीय पत्नी बिजमा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई पति की बात से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लाए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंधों को लेकर मारने-पीटने व जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

