उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गाँव अपनी रिश्तेदारी में आया अधेड़ गांव के समीप स्थित तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना नरवल गांव शिशुपुर निवासी स्व0 रामकिशुन का 45 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बकेवर थाने के तिवारीपुर गाँव अपनी रिश्तेदारी में आया था। बताते हैं कि देर शाम वह अचानक गावं के समीप स्थित तालाब में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

