उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के शिवबक्स का पुरवा गाँव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने गांव के बाहर खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शिवबक्स का पुरवा गांव निवासी राम प्यारे का 38 वर्षीय पुत्र राकेश काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। रविवार की दोपहर वह गांव से निकला और कुछ दूर खेत में खड़े आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम गांव के बाहर पेड़ पर राकेश का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्राम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share