उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थानां क्षेत्र के बसावनपुर गाँव में अपने घर में काम करते समय महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया जहाँ रास्ते मे उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बसावनपुर गाँव निवासी राकेश की 30 वर्षीय पत्नी दिब्या देवी अपने घर में काम कर रही थी। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर में अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहाँ रास्ते मे उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

