उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे और बजरंगापुर गांव के बीच दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गयी। जिससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पूरवा मोहल्ला निवासी पप्पू लाल का 16 वर्षीय पुत्र वंशराज मोहल्ला निवासी राम सजीवन का 18 वर्षीय पुत्र शनि और स्वर्गीय हरि मोहन का 28 वर्षीय पुत्र शिवा तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र गए थे।

जब इनकी बाइक थानां क्षेत्र के हुसैनगंज व बजरंगापुर के बीच में पहुंची तभी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी राकेश का 30 वर्षीय पुत्र पंकज सामने से बाइक पर सवार हो गया और दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई। बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइको पर सवार चार लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची

एंबुलेंस के ईएमटी शिवशरण व पायलेट जितेन्द्र ने घायल अवस्था मे पंकज व शिवा को और दूसरी सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी रोहित व पायलेट वीर बहादुर ने घायल वंश राज और शनि को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए उन्ही एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share