उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस और क्राइम टीम ने पॉश कॉलोनियों में दिन दहाड़े बंद मकानों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा कर 7 चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार किया जो विकास नागर, अनमोल सिंह, जयशिव गुप्ता, विकास निषाद, राहुल गुप्ता, मिथुन सिंह और दीपक उर्फ अंशू। इनमें 6 कानपुर और सीवान-बिहार के हैं, एक बिंदकी का है। इनके पास से चोरी के शत-प्रतिशत जेवरात, 34,400 रुपये नकद, 8 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल KIA CARENS कार UP 78 JL 5451 बरामद हुई है। पुलिस से बचने के लिए कार पर राजनीतिक दल का स्टीकर लगा रखा था। गैंग ने 5 सितंबर को साईं बिहार और 16 सितंबर को शेखपुर उनवा में हुई चोरी कबूली है। फतेहपुर के अलावा MP में भी वारदातें की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कोतवाली क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं हुई थीं। एक जेल रोड चौकी पे 5 तारीख को घटना हुई थी। उसके बाद 16 तारीख की घटना ये हमारी लखनऊ बाईपास पे हुई। और दोनों ही घटनाओं का मोड्स ऑपरेंडी बिल्कुल सेम था। दोपहर में जैसे ही जो घर के मालिक हैं, वो किसी काम से घर से बाहर निकलते हैं, ये लड़के घर में एंटर करते हैं, घर का ताला तोड़ते हैं, उसके बाद जितना भी सामान उनको वहां पर मिलता है, वो सामान को चोरी कर लेते हैं। दोनों ही घटनाओं में हमारे पास बहुत महत्वपूर्ण साक्ष्यों के रूप में सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीवी फुटेजेस मिली थीं घर के पास की। जिसको हमने डेवलप करना स्टार्ट किया। और इसमें सीओ सिटी साहब गौरव शर्मा के नेतृत्व में और जो हमारी क्राइम डिटेक्शन टीम है, सर्विलांस की टीम है और जो हमारी थाना कोतवाली की टीम है, इनके द्वारा बहुत ही बेहतरीन प्रयास करते हुए एक गाड़ी को ट्रेस किया गया था। उस गाड़ी को जब हमने ट्रेस किया, टोल से उनकी डिटेल निकलवाई और सर्विलांस के माध्यम से नंबर हमने ट्रेस किया तो हमें पता चला कि ये एक इंटर-स्टेट गैंग है। जिसमें करीब छह से सात अभियुक्त जो इसमें इन्वॉल्व्ड हैं और उनका इसी तरह से ये मोड्स ऑपरेंडी रहता है कि अलग-अलग जगहों पे जाके, इनकी जब हमने CDR में लोकेशन ट्रेस करीं तो काफी जगह, यहाँ पे यूपी के अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट में इनकी लोकेशन पाई गई है। इसी के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भोपाल, दमोह इनकी लोकेशन पाई गई है। हमारी टीम काफी टाइम से इनको एप्रिहेंड कर रही थी और एप्रिहेंशन के दौरान ये सात अभियुक्त गिरफ्तार हमने किए हैं। और इनके साथ जो इन्होंने गाड़ी अपने साथ इस्तेमाल की है, ये गाड़ी बहुत हाई-एंड गाड़ी है, किआ कैरेंस (Kia Carens) गाड़ी, उसको इन्होंने इस्तेमाल किया है। और उसी गाड़ी में जितना भी चोरी का सामान था वो भी इनके पास से बरामद हुआ है। हमारी जो चोरी में, जो दोनों चोरियाँ जो हुई हैं उसमें 100% हमारी रिकवरी हुई है। इसी के साथ-साथ इन्होंने कुछ दिन पूर्व दमोह जिले, मध्य प्रदेश स्टेट में भी इन्होंने चोरी करी थी, उसकी भी कुछ रिकवरी हमारे हुई है। संबंधित थाने को और संबंधित जिले को भी हमने अवगत करा दिया है तो वो भी अपनी टीम लेकर यहाँ पे आएँगें और इनसे पूछताछ करके अग्रिम इसमें कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share